☜ Click Here to Star Rating



रक्षाबंधन के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर, जोधपुर और उदयपुर से चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें राजस्थान के कई स्टेशनों से गुजरते हुए गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों को जोड़ें

.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसमें जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस, भगत की कोठी (जोधपुर)-बान्द्रा टर्मिनस, उदयपुर-जयपुर और हिसार-हड़पसर के बीच ट्रेनें शामिल हैं। सभी गाड़ियों में सेकेंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे।

1. भगत की कोठी (जोधपुर) – बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (04827/04828)

गाड़ी संख्या 04827, 10 अगस्त रविवार को भगत की कोठी से दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर 11 अगस्त को सुबह 7:25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04828, 11 अगस्त को सोमवार को 10:30 बजे बान्द्रा से रवाना होकर 12 अगस्त को सुबह 4:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, जवाईबांध, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, साबरमती, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में कुल 18 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 सेकेंड एसी, 5 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 4 स्लीपर, 4 जनरल और 2 पावर कार शामिल हैं।

2. उदयपुर सिटी – जयपुर स्पेशल ट्रेन (09601)

गाड़ी संख्या 09601, 9 अगस्त को शनिवार रात 8:25 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर 10 अगस्त को सुबह 6:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन राणा प्रतापनगर, मावली जंक्शन, कपासन, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर और किशनगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी।

इस गाड़ी में कुल 22 डिब्बे रहेंगे, जिनमें 2 सेकेंड एसी, 6 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 7 स्लीपर, 4 जनरल और 2 पावर कार शामिल हैं।

3. जयपुर – बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (09725/09726)

गाड़ी संख्या 09725, 10 अगस्त को रविवार सुबह 8:25 बजे जयपुर से रवाना होकर 11 अगस्त की सुबह 4:55 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09726, 11 अगस्त को सोमवार सुबह 9:30 बजे बान्द्रा से रवाना होकर 12 अगस्त को सुबह 6:45 बजे जयपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रहेगा।

इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 7 स्लीपर, 4 जनरल और 2 पावर कार शामिल हैं।

4. हिसार – हड़पसर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (04725/04726)

गाड़ी संख्या 04725, 10 अगस्त को रविवार सुबह 5:50 बजे हिसार से रवाना होकर 11 अगस्त को सोमवार सुबह 10:45 बजे हड़पसर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04726, 11 अगस्त सोमवार को शाम 5:00 बजे हड़पसर से रवाना होकर 12 अगस्त को रात 10:25 बजे हिसार पहुंचेगी।

यह ट्रेन सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, डकनिया तलाव, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बसई रोड, कल्याण, लोणावला, चिंचवड, पुणे स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 9 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading