![]()
जिले के रतनगढ़ में मंगलवार को चार लोगों को जहरीले सांप ने डस लिया।
चूरू जिले के रतनगढ़ में मंगलवार को सर्पदंश का कहर देखने को मिला। एक ही दिन में चार लोगों को जहरीले सांप ने डस लिया। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
रामचंद्र पार्क क्षेत्र निवासी कैलाश (48) को मंगलवार को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन तुरंत उसे जालान अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही कैलाश की मौत हो गई।
इसी दिन रतनगढ़ तहसील और आसपास के गांवों में सांप के डसने के तीन अन्य मामले भी सामने आए। गोलसर गांव की गीता मेघवाल (60), धातरी निवासी नानूराम नायक (23) और बीनादेसर निवासी युवराज सुथार (7) को भी सांप ने डस लिया।
नानूराम को प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवराज और गीता देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें भी हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने कैलाश के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments