![]()
अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में गुजरात के जायरीनों का गेस्ट हाउस के दो कमरों से चार मोबाइल चोरी हो गए। जायरीन परिवार सहित दरगाह जियारत के लिए अजमेर आए थे। मामले में गेस्ट हाउस के मालिक ने गंज थाने में शिकायत दी है।
गंज थाना पुलिस के अनुसार- कमला बावड़ी निवासी शेर मोहम्मद ने शिकायत में बताया कि उसका किशन गुरनानी मोहल्ले में गेस्ट हाउस है। गुजरात के रहने वाले शेर मोहम्मद जावेद अपने परिवार सहित दरगाह जियारत के लिए आए थे। गेस्ट हाउस मालिक ने बताया- गेस्ट हाउस में उन्हें दो कमरे रुकने के लिए दिए गए थे। दरगाह जियारत के बाद परिवार वापस आकर सो गया।
परिवार ने उन्हें जानकारी दी कि कमरों से 4 मोबाइल चोरी हो गए। परिवार जरूरी काम होने के कारण गुजरात वापस निकल गए। जायरीनों की तरफ से उनके ओर से शिकायत दी गई है। गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments