![]()
पाली के हाऊसिंग बोर्ड में करंट लगने से सोमवार को चार डॉग्स की दर्दनाक मौत हो गई।
पाली शहर में सोमवार को एक लाइट के पोल के पास करंट लगने के कारण एक के बाद एक 4 डॉग की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बाद में डिस्कॉम ने लाइट की सप्लाई को बंद किया तब जाकर लोगों ने मरे हुए डॉग्स को साइड में किया। इस हादसे को लेकर लोगों ने रोष जताया। बता दे कि ग
घटना पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड सुभाष पार्क के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। यहां लगे लाइट के पोल के पास करंट आ रहा था। एक डॉग उससे चिपक गया। यह देख दूसरे डॉग भी पास पहुंचे लेकिन उन्हें भी करंट लग गया और देखते ही देखते चार डॉग करंट की चपेट में आ गए। लोगों ने डिस्कॉम में सूचना दी लेकिन जब तक लाइट की सप्लाई बंद की गई। तब तक चारों डॉग्स की तड़प-तड़प कर मौत हो चुकी थी। इस घटना को लेकर लोगों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां लाइट के फॉल्ट है डिस्कॉम उसे दुरुस्त करवाए आज मवेशी और डॉग्स की मौत हुई है। ऐसा ही होता रहा तो कभी कोई मोहल्लावासी करंट की चपेट में आकर बड़े हादसे का शिकार हो जाएगा।
मामले में JEN हेमंत टांक ने बताया कि रोड लाइट का तार टूटा था। जिसकी चपेट में आने से डॉग्स हादसे का शिकार हुए। सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी और लाइट सप्लाई भी तुरंत बंद की। रोड लाइट का तार टूटा हुआ था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments