![]()
डूंगरपुर में वरदा थाना पुलिस ने स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई कर 20 पावर बाइक्स जब्त की।
डूंगरपुर में वरदा थाना पुलिस ने पावर बाइक और स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी कर 20 पावर बाइक्स को डिटेन किया है।
वरदा थानाधिकारी रतनलाल ने बताया कि पावर बाइकर्स और स्टंटबाजों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आंतरी चौकी इंचार्ज संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई स्थानों पर नाकाबंदी की।
पुलिस ने तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए कई बाइक चालकों को रोका। साथ ही स्टंटबाजी करने वालों को भी पकड़ा गया। जांच के दौरान कई वाहन चालकों के पास गाड़ी के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिले।
पुलिस ने सभी पकड़े गए बाइक चालकों से उनके दस्तावेज मांगे हैं। इसके बाद उन पर जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments