भीनमाल में 69वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ। प्रतियोगिता संयोजक लाधूराम बिश्नोई ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 38 टीमों के 601 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न आयु वर्गों में विजेताओं की घोषणा की
17 वर्ष छात्र वर्ग में राउमावि कागमाला ने पहला, राउमावि चितरोडी ने दूसरा और राउमावि कोड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष छात्रा वर्ग में राउमावि मांडोली अगर ने पहला, राउमावि रामपुरिया ने दूसरा और राउमावि कोट कास्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया।

19 वर्ष आयु वर्ग में राउमावि मूनक कला ने दूसरा और राउमावि चादराहील ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारायण सिंह देवल प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, मनोहर लाल ओदार, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक जालोर और जसराज पुरोहित जिला अध्यक्ष भाजपा जालोर, उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि नारायण सिंह देवल ने इस अवसर पर छात्रों के जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त बजट आवंटित कर रही है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम में भामाशाहों का सम्मान किया गया।
उन्होंने आगे कहा कि खेल नेतृत्व क्षमता, सामूहिकता, आत्मविश्वास और सामाजिकता जैसे गुणों का विकास करते हैं। अंत में, कार्यक्रम संयोजक लाबूराम बिश्नोई ने सभी खिलाड़ियों, दल-प्रभारियों, निर्णायकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समापन कार्यक्रम में भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण दवे, देवाराम जेवर, मांगीलाल बोला, प्रकाशजी जांगू, हीरसिंह शिक्षक संघ अध्यक्ष, राणाराम साहू, ईशराराम गोबरा, फूलचंद केटर्स, सीताराम वरुणव, किशोर सांखला, जितेंद्र कुमार महेश्वरी, भेरू सिंह, रावलाराम ढाका, राकेश कुमार जाणी, चनदाराम डॉ. रामाराम, विक्रम कुमार माली सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments