ये तो मात्र उदाहरण हैं जो बताते हैं कि बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाना मौत का कारण बन सकता है। ज्यादातर हादसों में बाइक सवार की मौत होने पर पुलिस की जांच में सामने आता है कि हेलमेट लगा होता तो जान बच सकती थी। मंगलवार की रात को भी जयपुर-जोधपुर बाईपास
‘भास्कर’ ने इस हादसे के बाद तीन सालों का पुलिस रिकॉर्ड खंगाला जिसमें हादसों के दौरान हेलमेट नहीं लगाने के कारण बाइक सवारों की मौत हुई। सामने आया कि ढाई साल में 27 बाइक सवार लोगों की हादसे में मौत हो गई। इनमें लगभग सभी के सिर में गंभीर चोट लगी। अगर हेलमेट पहना होता तो शायद चोट ज्यादा गंभीर नहीं होती और जान बच सकती थी। ज्यादातर हादसे हाईवे पर ही हुए।
बाइक सवार वाहनों की चपेट में तो आए ही, आवारा पशु अचानक सामने आने से संतुलन बिगड़ा और गिरने पर सिर में गंभीर चोट लगने से भी मौत हुई। मारे गए ज्यादातर बाइक सवार युवा थे जिनकी उम्र 18 से 40 के बीच थी। गंगाशहर, नाल, बज्जू, कोटगेट, पूगल, हदां, कालू पुलिस थानों ने हेलमेट बिना एक भी बाइक सवार की मौत नहीं बताई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments