महिलाओं को किसान के रूप में पहचान दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा शुरू हुई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने में राजस्थान आगे रहा है। योजना की 19वीं किस्त तक की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान
लोकसभा की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान में अब तक महिला किसानों के खातों में कुल ₹597.28 करोड़ ट्रांसफर किए गए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 46.34 महिला किसानों को 1199.72 करोड़ रुपए मिले हैं। योजना के तहत प्रत्येक महिला किसान को सालाना ₹6,000 की सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है।
इन राज्यों को कम फायदा दूसरी ओर, कई राज्य ऐसे भी हैं जहां महिला किसानों को इस योजना से अपेक्षाकृत बहुत कम लाभ मिल पाया है। इनमें दिल्ली में केवल 1,921 महिला लाभार्थियों को 0.45 करोड़ रुपए की राशि दी गई, जबकि गोवा में 888 महिलाओं को 0.19 करोड़, पुडुचेरी में 2,963 को 0.62 करोड़, दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव में 2,731 महिलाओं को ₹0.60 करोड़ दिए गए हैं।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments