![]()
शहर में कोटा रोड पर झिरनिया के समीप बिजलिया भड़क नाम का स्थान है। यहां करीब 200 साल पुराना शिकारगाह है। झालावाड़ रियासत के शासक शिकार के लिए यहीं आते थे। इसकी बनावट राजपूत और ब्रिटिशकाल की है, लेकिन वर्तमान में इस तक पहुंच के लिए पगंडडी व कच्चा रास्ता
इस शिकारगाह तक पहुंचने के लिए संपर्क सड़क और इसका विकास हो तो यह प्रकृति के बीच सुंदर पर्यटन स्थल बन सकता है। यहां सर्दी, गर्मी और बारिश यानी, किसी भी मौसम में जाने पर काफी सुकून महसूस होता है। इस स्थान की जानकारी नहीं होने से यहां लोगों का आना-जाना नहीं है। 1845 में बना था यह शिकारगाह इतिहासकार ललित शर्मा ने बताया कि झालावाड़ रियासत के द्वितीय नरेश पृथ्वीसिंह ने इस शिकारगाह को 1845 से 1875 के बीच बनाया था। हालांकि इस शिकारगाह के बारे में इतिहास में लिखा है, लेकिन राजा पृथ्वीसिंह ने इसे बनाया था, इसका उल्लेख नहीं है। केवल इसके बनने के समय का ही उल्लेख है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments