![]()
ट्रैक्टर ट्रॉली सहित 2 अवैध खनन माफिया गिरफ्तार।
डीग जिले के पहाड़ी थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही खंडा और पत्थर से भरी 4 ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया है। साथ ही पुलिस ने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ 5 FIR भी दर्ज की हैं। बाकी आरोपी की टीम
अलग-अलग इलाकों से पकड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली
थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ करने के लिए 5 टीमों का गठन किया गया। कार्रवाई में खनिज विभाग की टीम भी शामिल रही। कस्बे के अलग-अलग इलाकों में अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की गई। खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली में खंडा पत्थर लेकर जा रहे थे। अवैध खनन सामग्री लेकर जा रहे 4 ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया।
2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
थाना अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ 5 मामले दर्ज किए गए। साथ ही 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम साहिल निवासी गंगोरा, अब्बास निवासी छपरा होना बताया है। बाकी आरोपी पुलिस की टीम को देखकर मौके पर ही ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments