☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर पुलिस ने ऑपरेशन वेलकम के तहत कार्रवाई करते हुए 2 लपकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों लपके सैलानियों का पीछा कर उनको अपने होटलों में ले जाने के लिए परेशान कर रहे थे। शहर कोतवाली पुलिस ने सुमार खान निवासी छत्रैल व सलमान खान निवासी डाबला नामक यु

.

शहर कोतवाल प्रेमदान ने बताया कि शहर में सैलानियों का आना शुरू हो गया है। ऐसे में कमीशन पर अपनी होटलों में ले जाने के लिए लपके भी सक्रिय हो गए हैं। जैसलमेर पुलिस इनको लेकर ऑपरेशन वेलकम अभियान चला रही है और लपकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए दोनों लपके।

पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए दोनों लपके।

कमीशन पर होटल में ले जाने के लिए करते हैं परेशान एसएचओ प्रेमदान ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने 2 लपकों को सैलानियों का पीछा कर उनको विजिटिंग कार्ड दिखाकर अपनी होटलों में ला जाने के लिए परेशान करते देखा। पुलिस ने तुरंत ही दोनों युवकों को पकड़ा। पकड़ने के दौरान जानकारी में आया कि दोनों ही लपके हैं और कमीशन के चक्कर में सैलानियों को होटलों में कमरे आदि दिलाते हैं। ऐसे में कई बार सैलानियों के साथ ठगी की घटना भी होती है। शहर कोतवाल ने बताया कि दोनों ही युवकों सुमार खान निवासी छत्रैल व सलमान खान निवासी डाबला को पकड़ा है और पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने चलाया ऑपरेशन वेलकम प्रेमदान ने बताया कि जिले में एसपी जैसलमेर के निर्देशन में ऑपरेशन वेलकम अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एसपी अभिषेक शिवहरे द्वारा थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली जैसलमेर, सम एवं प्रभारी डीएसटी को विशेष दिशा निर्देश दिए जाकर लपकों के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जैसलमेर भ्रमण पर आने वाले सैलानियों को तंग व परेशान करने वाले लपकों के खिलाफ पुलिस द्वारा ऑपरेशन वेलकम अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शहर कोतवाल व सम थानाधिकारी को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए है। इसी के तहत शहर कोतवाल प्रेमदान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सैलानियों को तंग व परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमार खान निवासी छत्रैल व सलमान खान निवासी डाबला को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 2 मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading