![]()
जवाहरनगर पुलिस ने साधुवाली चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक सफेद क्रेटा कार से 72 लाख रुपए की 145 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की।
श्रीगंगानगर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सीमा संकल्प’ के तहत पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के अनुसार जवाहरनगर पुलिस ने साधुवाली चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक सफेद क्रेटा कार से 72 लाख र
पुलिस ने कार में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला आरोपी नरेंद्र सिंह उर्फ लवी सैनी (25) है। वह वर्तमान में करणपुर के शनि मंदिर गुरुसर रोड पर किराए पर रहता है। दूसरा आरोपी बलजीत सिंह उर्फ समना (26) है। वह केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के 6 ओ (बी) का निवासी है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जवाहरनगर थाने में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उप-निरीक्षक हंसराज को सौंपी गई है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में जवाहरनगर थाने के उपनिरीक्षक जयवीर, कॉन्स्टेबल वीरेंद्र और मनोज के साथ जिला विशेष टीम के कॉन्स्टेबल प्रमोद और अश्वनी की विशेष भूमिका रही।
आरोपी नरेंद्र सिंह के खिलाफ पहले से भी तीन मामले दर्ज हैं। इनमें करणपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट का एक मामला, बीकानेर जिले के बिछवाल थाने में आईपीसी का एक मामला और श्रीगंगानगर सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट का एक मामला शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से बरामद कार को भी जब्त कर लिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments