![]()
धौलपुर के सरमथुरा इलाके में शनिवार को पार्वती बांध आंगई के दो गेट खोले गए हैं।
धौलपुर के सरमथुरा इलाके में शनिवार को पार्वती बांध आंगई के दो गेट खोले गए हैं। इन गेटों से 2107.06 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के दोनों गेटों को दो-दो फीट तक खोला गया है। पार्वती बांध का जलस्तर वर्तमान में भराव क्षमता 223.41 मीटर पर पहुंच गया
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद आंगई स्थित पार्वती बांध कुल भराव क्षमता भी 223.41 मीटर पर पहुंच गया। बांध के भराव क्षमता पर पहुंच जाने के बाद उसे खाली करने का निर्णय लिया गया। जिस पर सिंचाई विभाग ने दोनों गेटों को दो फीट तक खोल दिया है।
आंगई स्थित पार्वती बांध के दोनों गेट खोलकर 2107.06 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। पार्वती बांध के गेट को खोलने के बाद स्थिति पर निगरानी रखने के लिए सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुशील गुर्जर सहित पुलिस बल बांध पर तैनात है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments