![]()
पुलिस और खनिज विभाग ने पत्थरों का अवैध खनन कर रही 2 एस्केवेटर मशीनों को जब्त किया है।
डूंगरपुर सदर थाना क्षेत्र में पाल देवल बटका फला में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। सड़क के किनारे पहाड़ियों से पत्थरों का अवैध खनन कर रही 2 एस्केवेटर मशीनों को जब्त किया गया। खनन माफिया मौके से फरार हो गए।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सभी पुलिस अधिकारियों को अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
सदर थानाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि पाल देवल बटका फला में सड़क के किनारे अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने दबिश दी। मौके पर 2 एस्केवेटर मशीन से पहाड़ी की खुदाई कर पत्थरों का अवैध खनन हो रहा था।
पुलिस को देखकर मशीन चलाने वाले खनन माफिया फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई की सूचना खनिज विभाग को दी। पुलिस और खनिज विभाग ने दोनों मशीनें जब्त कर ली हैं।
खनिज विभाग अब अवैध रूप से खनन करने वाले माफिया का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। अवैध खनन करने वालों पर जुर्माना के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments