☜ Click Here to Star Rating



अजमेर डीएसटी और गेगल थाना पुलिस ने घर के बाहर बैठी वृद्धा की सोने की नथ झपटकर भागे दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई 9 ग्राम वजनी सोने की नथ और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली।

.

दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए गांवों में रेकी कर इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देते थे।

जाटली निवासी ओमप्रकाश ने 25 जुलाई को गेगल थाने में दर्ज कराई थी ।रिपोर्ट में बताया कि उसकी मां सुगनी देवी (85) घर के बाहर बैठी थीं। इस दौरान दो बाइक सवार युवक आए और खुद को राजपूत समाज का बताते हुए पीने के लिए पानी मांगने का बहाना कर बातचीत में उलझाया और नाक में पहनी सोने की नथ झपटकर किशनगढ़ की ओर भाग निकले।

मामले में एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर एएसपी दीपक कुमार व वृत्ताधिकारी रामचंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुमन चौधरी और जिला स्पेशल टीम प्रभारी शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल की गहन जांच की।

आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण व साइबर तकनीक की मदद से संदिग्धों की पहचान कर बुधवार गुर्जरवाड़ा जोगियान थाना बोराड़ा निवासी दिनेशनाथ (24), रेगर मोहल्ला देवडूंगरी किशनगढ़ निवासी हीरालाल (43) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के लूटी गई नथ और मोटरसाइ‌किल बरामद कर ली। आरोपियों को बापर्दा रखा गया है। उनकी शिनाख्त परेड कराई जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading