☜ Click Here to Star Rating



बूंदी पुलिस ने युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बूंदी पुलिस ने युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।

.

पीड़ित अनमोल गुर्जर उर्फ रोनक 19 अगस्त अपनी बहन को कोचिंग से छोड़कर लौट रहा था। शिव कॉलोनी स्थित राज राइस मिल के पास उसका दोस्त मयंक कुछ युवकों से बहस कर रहा था। जब अनमोल ने बहस रोकने की कोशिश की तो ईशु नायक और बब्बी सोलंकी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। तीसरे आरोपी साहिल ने मुक्कों से मारपीट की।

आरोपियों ने पीड़ित की सोने की चेन भी तोड़ दी। हमलावरों ने अनमोल के पेट और कमर पर चाकू से वार किए। आसपास के लोगों के आने की आवाज सुनकर तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। मयंक ने घायल अनमोल को अस्पताल पहुंचाया।

जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading