स्कूल डांस फेस्टिवल डी फेस्ट 2025 सीजन-9 का दूसरा सोलो राउंड रविवार को बस्कर्स में हुआ।
बस्कर्स की ओर से पूर्णिमा ग्रुप के सहयोग से आयोजित स्कूल डांस फेस्टिवल डी फेस्ट 2025 सीजन-9 का दूसरा सोलो राउंड रविवार को बस्कर्स में हुआ। इस राउंड में पिछले चरण से चयनित 110 प्रतिभागियों ने 6 अलग-अलग कैटेगरी, फोक, क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फ्री स्टाइ
जजों में कथक नृत्यांगना सिमरन भगतानी, विदुषी छाबड़ा, सीनियर कोरियोग्राफर खुशाल आनंद और बस्कर्स के सह निदेशक किशन सिंह गजावत शामिल थे। उन्होंने प्रतिभागियों की नृत्य तकनीक, अभिव्यक्ति और मंचीय आत्मविश्वास का मूल्यांकन किया।

उन्होंने प्रतिभागियों की नृत्य तकनीक, अभिव्यक्ति और मंचीय आत्मविश्वास का मूल्यांकन किया।
क्लासिकल डांस में भरतनाट्यम, ओडिसी और कत्थक की सुंदरता झलकी, वहीं फोक डांस में रंग-बिरंगी पोशाकें और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 8 से 12 साल के नन्हे प्रतिभागियों का स्टेज पर आत्मविश्वास विशेष रूप से सराहनीय रहा।
वेस्टर्न डांस में पॉपिंग, लॉकिंग, जैज, कंटेम्परेरी और हिप-हॉप की म्यूज़िक्लिटी और तकनीक का उच्च स्तर देखने को मिला। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से हर प्रस्तुति का स्वागत किया।

8 से 12 साल के नन्हे प्रतिभागियों का स्टेज पर आत्मविश्वास विशेष रूप से सराहनीय रहा।
आयोजकों ने बताया कि इस राउंड से चयनित प्रतिभागी 17 अगस्त को होने वाले अगले चरण में अपनी म्यूजिक्लिटी और डांस तकनीक का प्रदर्शन करेंगे, जबकि फिनाले बिरला ऑडिटोरियम में होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments