![]()
भवानी तोप पर एबुलेंस के ड्राइवर व अन्य कर्मचारी विरोध कर रहे।
भर्तृहरि मेले में QRT पुलिस की ओर से 108 एंबुलेंस चालक से मारपीट करने के विरोध में अलवर व खैरथल के एंबुलेंसकर्मियों ने सोमवार सुबह हड़ताल कर दी। सभी कर्मचारी एंबुलेंस लेकर अलवर शहर के भवानी तोप पर पहुंच गए। यहां एंबुलेंस को खड़ी कर दी। मारपीट करने वाल
यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह और पायलट मुकेश यादव ने बताया कि 30 और 31 अगस्त को भर्तृहरि मेले में ड्यूटी के दौरान हॉर्न बजाने पर पायलट शीशराम और मुकेश यादव के साथ पुलिस ने मारपीट की। उनका कहना है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। एंबुलेंसकर्मियों ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर एंबुलेंस मेले में लगाई गई थी। जब भी कोई इमजरेंसी हो तो काम आ सकें। लेकिन पुलिसवालों ने हॉर्न बजाने पर एंबुलेंसकर्मी से मारपीट कर दी। जिसके कारण सब कर्मचारियों में रोष है।
इस हड़ताल से जिले की आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments