पाली के सोसायटी नगर में रविवार को आयोजित रावणा राजपूत समाज के सम्मान समारोह में प्रतिभावान स्टूडेंट को सम्मानित करते हुए अतिथि।
रावणा राजपूत समाज विकास समिति सोसाइटी नगर इकाई की ओर से रविवार को सोसाइटी नगर स्थित समाज भवन में शहर स्तरीय द्वितीय प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों ने समाज के 100 से ज्यादा प्रतिभावान युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन
रावणा राजपूत समाज विकास समिति सोसाइटी नगर इकाई अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सिंह भैसाणा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सोसाइटी रजिस्ट्रेशन जयपुर कॉ आपरेटिव के रजिस्ट्रार रणवीर सिंह परिहार मौजूद रहे। जिन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि स्टूडेंट वर्ग अपना लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पर फोक्स करे सफलता जरूर मिलेगी। क्यो किं कॅरियर बनाने का समय यही है इसलिए इसे सोशल मीडिया पर रील देखने आदि व्यर्थ के कामों में खराब न करें। कार्यक्रम को राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जयपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक चन्दन सिंह चौहान, जोधुपर डिस्कॉम जालोर के सेवानिवृत अधीक्षक अभियंता पूनम सिंह राठौड़्, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक तेज सिंह पंवार, आर.टी.एस.अधिकारी एवं पाली के पूर्व तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल, रावणा राजपूत समाज के संरक्षक मूल सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष परमेन्द्र सिंह परिहार वरिष्ठ वकील श्याम सिंह सोलंकी ने भी संबोधित किया।

पाली के सोसायटी नगर में रविवार को आयोजित रावणा राजपूत समाज के सम्मान समारोह में मौजूद प्रतिभावान स्टूडेंट।
इनका हुआ सम्मान कार्यक्रम मे कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट, विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन वालों के अलावा राजकीय सेवा मे नव पदोन्नत एवं सेवानिवृत होने वाले लोकसेवकों का सम्मान किया गया। जिसमें उम्मेद सिंह, शक्ति सिंह तंवर, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, वोट बाईसा ब्रांड एम्बेसडर तनुश्री परिहार,जितेन्द्र सिंह, मदन सिंह परमार, हस्तपाल सिंह भाटी, फतेह सिंह समेत विभिन्न समाज बंधुओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, महिला जिलाध्यक्ष सिंदू कंवर, नरपत सिंह सोलंकी, बाबू सिंह परिहार, ओम सिंह सोढा, केसर सिंह मांगलिया, सुरेन्द्र सिंह परिहार, मंगल सिंह चुण्डावत समेत सोसाइटी नगर इकाई के कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

पाली के सोसायटी नगर में रविवार को आयोजित रावणा राजपूत समाज के सम्मान समारोह में मौजूद समाजबंधु।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments