राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जब्बर सिंह राजपुरोहित ने सोमवार को जैसलमेर, फलोदी, नागौर, जोधपुर शहर उत्तर और दक्षिण तथा जोधपुर ग्रामीण पूर्व, जोधपुर ग्रामीण पश्चिम जिला इकाइयों की बैठक लेकर सो मंडल इकाइयों का सीमांकन किया।
जबर सिंह ने संगठन के सदस्यता अभियान को गांव-गांव ढाणी-ढाणी तक चलाने का संकल्प दिलाते हुए जिलाध्यक्षों को कहा कि समय जा रहा है और हमें समय के साथ चलना है। हमारी आनेवाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए समाज का संगठन आज की आवश्यकता बन चुकी है और अल्प समय में महासभा संगठन को ग्रास रूट पर खड़ा करना ही होगा। तभी समाज को सफलता मिलेगी।
बैठक में संगठन सलाहकार प्रेम सिंह बिलाड़ा, शैतान सिंह खैरवा, भुर सिंह लंगेरा, जगदीश सिंह झाबरा, लक्ष्मण देवीदान सिंह, प्रेम सिंह नंदवाना, कान सिंह देचू, नर सिंह नोरवा, उम्मेद सिंह बाड़ा ने भी भावी योजनाएं बताई। बाड़मेर और बालोतरा जिले में सदस्यता अभियान के साथ करीब 80 मंडल इकाइयों का सीमांकन करके 15 दिन में संपूर्ण जिला स्तर पर सदस्यता अभियान का टारगेट पूरा कर मंडल अध्यक्षों और कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश, जिला, मंडल इकाइयों का टारगेट पूर्ण कर लिया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments