वन 8 कम्यून में हुए कार्यक्रम में द टेन मोस्ट पॉवरफुल पीपुल ऑफ राजस्थान की घोषणा की गई।
राजस्थान ड्रीम्स की ओर से मंगलवार को होराइजन टॉवर स्थित वन 8 कम्यून में हुए कार्यक्रम में द टेन मोस्ट पॉवरफुल पीपुल ऑफ राजस्थान की घोषणा की गई। ‘दस का दम’ थीम पर हुए इस कार्यक्रम में हॉस्पिटैलिटी, फैशन, क्राफ्टमैनशिप, एंटरप्रेन्योर्स सहित राजस्थान की
राजस्थान ड्रीम्स के डायरेक्टर गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली शख्सियतों में बॉलीवुड फैशन डिजाइनर पल्लवी सेठी, होटेलियर अंशुल भार्गव व अमित सरीन, गारमेंट एक्सपोर्टर विशाल लाडिया, लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस के डायरेक्टर दीपक बैद, बिजनेस टायकून नकुल कंछल, वन 8 कम्यून के ओनर शुभम जैन, यंग एंटरप्रेन्योर पृथ्वीपाल सिंह, गेट ईपे के मेंटोर अरिहंत जैन, बिजनेसमैन कुणाल माहेश्वरी शामिल रहे।

इस कार्यक्रम में हॉस्पिटैलिटी, फैशन, क्राफ्टमैनशिप, एंटरप्रेन्योर्स सहित राजस्थान की विभिन्न क्षेत्रों की 10 शख्सियतों को सम्मानित किया गया।
फाउंडर गौरव प्रताप सिंह के अनुसार द टेन मोस्ट पॉवरफुल पीपुल ऑफ राजस्थान का यह आठवां सीजन है। अब तक राजस्थान की 80 हस्तियों को यह अवॉर्ड दिया जा चुका है, जो वर्ष पर्यन्त समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान और अन्य सामाजिक समस्याओं के निवारण में अपना अमूल्य योगदान देती हैं। इस अवसर पर सभी गणमान्यजनों ने एक स्वर में सामाजिक कार्यों को गति देने और समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान में अपनी सहभागिता बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments