भास्कर न्यूज | अलवर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना करने पर खैरथल-तिजारा की कार्यवाहक डीईओ व प्रिंसिपल जाजोर को कोर्ट ऑफ कंटेम्प्ट के नोटिस मिला है। यह कार्रवाई निलंबित शिक्षक संजय कौशिक के निलंबन पर हाईकोर्ट के स्टे आदेश की पालना नहीं करने के कारण की गई है। गौरतलब है कि झालावाड़ हादसे पर प्रबोधक संघ के प्रदेश महामंत्री व शिक्षक संजय कौशिक ने निलंबित किए गए पांच शिक्षकों के पक्ष में बयान दिया था। शिक्षा मंत्री कार्यालय के आदेश पर 29 जुलाई को डीईओ प्रारंभिक सीताराम शर्मा ने बयान का हवाला देते हुए कौशिक को निलंबित कर दिया। हाईकोर्ट ने 12 अगस्त को निलंबन पर स्टे लगाते हुए शिक्षक को पुन कार्य ग्रहण कराने का आदेश दिया। इसके बावजूद राउमा स्कूल जाजोर की प्रिंसिपल संगीता यादव व डीईओ प्रारंभिक शकुंतला ने कार्यग्रहण कराने से इनकार कर दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments