![]()
जोधपुर में एक व्यक्ति ने लोरडी देजगरा तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। आरंभिक जांच में सुसाइड का कारण उसके कर्ज में डूबे होना सामने आया है। माता का थाना इंचार्ज भंवर सिंह जाखड़ ने बताया कि शनिवार को सवाई लाल घर से बिना बताए कहीं चला गया। घर वालों ने उसे शाम तक ढूंढा तो कोई पता नहीं चला। इस पर रात को पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की तो उसके मोबाइल नंबर चालू मिले जिसकी लोरडी देजगरा के पास आई पुलिस मौके पर पहुंची तो गाड़ी में मोबाइल मिला और वही पास में जूते पड़े थे। रात होने के चलते तालाब में सर्च करना संभव नहीं था। पुलिस ने सुबह जांच की तो तालाब में बॉडी नजर आई जिस पर बॉडी को निकाल कर महात्मा गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मृतक सवाई लाल (50) पुत्र दुर्गाराम माता के थाना क्षेत्र के अमृत नगर निवासी था और उसकी कपड़े से संबंधित कार्य की करने दुकान थी। टीम में रहे ये शामिल तालाब में सर्च करके सबको बाहर निकलने वाली जोधपुर नागरिक सुरक्षा टीम के सदस्य तैराक धर्मदास, टीकूराम, जीतूसिंह, ललित कुमार, राकेश चौधरी, भजनलाल, भवानी सिंह, जितेंद्र लवा, ड्राइवर परसा राम शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments