अजमेर में यूथ कांग्रेस की ओर से बुधवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वास्तिक नगर कॉलोनी में रहने वाले पीड़ित लोगों का वापस सर्वे करवाने की मांग की गई है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि अजमेर के अंदर 4 सितंबर को बोराज की पाल टूटने से बड़ी घटना हुई थी। घटना से आसपास की कॉलोनी में पानी भर गया था। उन सभी पीड़ित लोगों के लिए पूर्व में यूथ कांग्रेस की ओर से संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया गया था।
मल्होत्रा ने बताया कि उन कॉलोनी में जो प्रशासन की ओर से सर्वे करवाया गया वह फर्जी सर्वे था। उस सर्वे का यूथ कांग्रेस की ओर से बहिष्कार किया।

इसे लेकर आज यूथ कांग्रेस के द्वारा संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध किया गया। इस मामले में संभागीय आयुक्त से पुनः सर्वे करवाने की मांग की गई है।
सुबह 11:00 से लेकर शाम 5:00 तक यह धरना दिया गया है। अगर यूथ कांग्रेस की मांग को पूरा नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
मल्होत्रा ने बताया कि कई पीड़ित लोगों के इलेक्ट्रॉनिक और गाड़ियां खराब हो चुकी थी। लेकिन उन्हें सिर्फ 500 और 1000 रुपए देकर भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा समर्थकों को ज्यादा मुआवजा दिया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments