☜ Click Here to Star Rating


अजमेर पुलिस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प

अजमेर के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कॉलेज परिसर के बाहर टायर जलाकर और गेट पर चढ़कर नारेबाजी की।

.

सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। यूथ कांग्रेस का यह प्रदर्शन कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर था।

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया, तो आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। यूथ कांग्रेस ने कॉलेज प्रशासन पर भ्रष्टाचार और छात्राओं की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है।

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़ी 3 PHOTOS…

फोटो- 1 कार्यकर्ताओं ने गेट पर चढ़कर नारे लगाए

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट पर नारेबाजी की गई।आदर्श नगर थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची।

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट पर नारेबाजी की गई।आदर्श नगर थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची।

फोटो- 2 कॉलेज के बाहर टायर जलाए

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर टायर जलाए और गेट पर चढ़कर नारेबाजी की।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर टायर जलाए और गेट पर चढ़कर नारेबाजी की।

फोटो- 3 पुलिस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प

इजीनियरिंग कॉलेज में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से उलझते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता।

इजीनियरिंग कॉलेज में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से उलझते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता।

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई समस्याएं सामने आई यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि यह आंदोलन स्टूडेंट की सुरक्षा, सम्मान और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए किया गया है। प्रिंसिपल की भ्रष्ट कार्यशैली और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले भी कॉलेज और हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई समस्याएं सामने आई हैं। कॉलेज प्रशासन को अल्टीमेटम दिया अध्यक्ष ने कहा- हाल ही में एक छात्रा के साथ हुई घटना के लिए प्राचार्य और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर प्रिंसिपल की गलतियों की जांच नहीं हुई और उन्हें निलंबित नहीं किया गया, तो यूथ कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading