☜ Click Here to Star Rating



सिरोही के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया।

सिरोही के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं को कृमिनाशक गोलियां राज्य मंत्री, जिला कलेक्टर, जिला प्रमुख ने अपने हाथों से खिलाई गई और बच्चों को स्वच्छता एवं पोषण संबंधी जान

.

राज्य मंत्री ओटा राम देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चिकित्सा और शिक्षा पर विशेष योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने बताया कि कृमि शरीर में बीमारी फैलाते हैं। ये कुपोषण, एनीमिया और कमजोरी का कारण बनते हैं। जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित ने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही कृमिनाशक दवा पूरी तरह सुरक्षित है। यह दवा बच्चों को स्वस्थ रखने के साथ उनकी एकाग्रता और पढ़ाई की क्षमता भी बढ़ाती है।

जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने ‘स्वस्थ बालक-सशक्त भारत’ के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवल, प्रधान पंचायत समिति सिरोही हंसमुख कुमार और सीडीपीओ मृदुल व्यास समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। वार्ताकार गोपाल सिंह राव ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य और विकास को प्रभावित करता है।

सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार समय-समय पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन करती है ताकि प्रत्येक बच्चा स्वस्थ रह सके और कुपोषण से दूर रहकर पढ़ाई में आगे बढ़े। इस दौरान स्कूल की छात्राओं को कृमिनाशक गोलियां राज्य मंत्री, जिला कलेक्टर, जिला प्रमुख ने अपने हाथों से खिलाई गई और बच्चों को स्वच्छता एवं पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में अतिथियों ने आह्वान किया कि सभी माता-पिता अपने बच्चों को कृमिनाशक दवा अवश्य पिलाएं और स्वच्छता की आदतों को जीवन में अपनाएं। समारोह का मंच संचालन गोपाल सिंह राव ने किया। अंत में उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवल व स्कूल प्रशासन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading