![]()
खांसी का सिरप पीने के बाद 4 दिन बेहोश रहा 2 साल का तीर्थराज, जेके लोन अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत।
भरतपुर जिले के वैर थाना इलाके में एक 2 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के परिजनों का कहना है की बच्चे की मौत खांसी का सिरप पीने के कारण हुई है। तबियत ख़राब होने पर बच्चे को अस्पताल लेकर जाया गया था। जहां डॉक्टर ने बच्चे को खांसी का सिरप लिखा। जिसे पी
खांसी का सिरप लेने के बाद बच्चे की हुई तबीयत ख़राब
घटना वैर इलाके में लुहासा गांव की है। निहाल सिंह ने बताया की 23 सितंबर को मेरे दोनों बेटे थान सिंह (5) और तीर्थराज (2) साल की तबियत ख़राब हो गई थी। मौसम में बदलाव के कारण उन्हें खांसी बुखार जुकाम शिकायत थी। निहाल सिंह अपने दोनों बेटों को वैर के सरकारी अस्पताल लेकर चला गया। वहां पर डॉक्टर बबलू मुद्गल ने दोनों बच्चों को देखा और दवा लिखी। छोटे बच्चे को खांसी का सिरप लिखा था।
सिरप लेने के बाद नहीं आया बच्चे को होश
निहाल सिंह ने घर आकर अपने छोटे बेटे को खांसी की शीशी में से एक ढक्कन दवा तीर्थराज को दे दी। दवा लेने के कुछ देर बाद तीर्थराज सो गया। चार घंटे तक बच्चा सोता रहा। जब बच्चा सोकर नहीं उठा तो, तीर्थराज के परिजन उसे लेकर वापस अस्पताल पहुंचे। वहां पर डॉक्टर को बताया की जब से उन्होंने बच्चे को सिरप दिया है। तब से वह सो रहा है। वैर अस्पताल के डॉक्टरों ने तीर्थराज को भरतपुर के जनाना अस्पताल रेफर कर दिया। जनाना अस्पताल में तीर्थराज को भर्ती करवाया गया। दूसरे दिन तक बच्चे को होश नहीं आया।
जेके लोन अस्पताल में हुई बच्चे की मौत
24 सितंबर दोपहर 3 बजे तीर्थराज को जनाना अस्पताल से जयपुर के जेके लोन अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां भी बच्चे को होश नहीं आया। 27 सितंबर सुबह 4 बजे बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। तीर्थराज के परिजनों ने शव को गांव में लाकर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जब बयाना में सिरप से बच्चे की तबियत ख़राब होने का मामला सामने आया तो, परिजनों को पता लगा की खांसी की सिरप के कारण उनके बच्चे की मौत हुई है।
डॉक्टर की टीम कर रही मामले की जांच
वहीं इस मामले पर वैर अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर डीपी शर्मा ने बताया की सुबह मुझे निहाल सिंह के बच्चे के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद डॉक्टर की टीम निहाल सिंह के घर गई है। वह उनसे पूछताछ कर मामले की स्थिति पता करने में लगी हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments