☜ Click Here to Star Rating



जयपुर के मौजमाबाद इलाके में मंगलवार सुबह रास्ते की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से झगड़े दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। झगड़े में एक युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई, जबकि छह ल

.

थानाधिकारी (मौजमाबाद) उमराव सिंह ने बताया- मौजमाबाद इलाके के धमाना ग्राम पंचायत का मामला है। धमाना गांव में बजरंग कसवां और रामेश्वर डूडी अपने-अपने परिवार के साथ रहते है। सुबह करीब 9 बजे रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पड़ोसियों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों ही पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। कुछ ही देर में कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। दोनों ही पक्षों के लोग अपने-अपने घरों से लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर खड़े हो गई।

हमला कर किया लहूलुहान कहासुनी के बाद ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हथियारों से हमला कर दिया। लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से एक-दूसरे पर वार कर लहूलुहान कर दिया। कुल्हाड़ी के सिर पर लगने से बजरंग कसवां लहूलुहान होकर रोड पर गिर गया। उसके बाद भी झगड़ा बंद नहीं होकर एक-दूसरे पर वार करते रहे।

लहूलुहान हालत में रोड पर तड़पते बजरंग को लाठी-डंडे से पीटा गया। झगड़े की सूचना पर मौजमाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने झगड़े में घायल सभी लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। गंभीर हालत में बजरंग कसवां को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को डिटेन किया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading