कुम्हेर के डीग रोड क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत।
कुम्हेर के डीग रोड क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान एक युवक की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कुम्हेर कस्बा बडा मोहल्ला निवासी अतुल (19) पुत्र डालचंद जाटव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अतुल भाड़े के ट्रैक्टर से खेत जुतवा रहा था। इस दौरान रोटावेटर पर पीछे से चढ़ते समय उसमें फंस गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने ट्रैक्टर ड्राइवर पर लगाया हत्या का आरोप।
हादसा देखकर ट्रैक्टर ड्राइवर ने तुरंत अतुल के परिजनों को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर ड्राइवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कुम्हेर के उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments