☜ Click Here to Star Rating


अल्माटी से दिल्ली जा रही अस्ताना एयरलाइंस की इंटरनेशनल फ्लाइट दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से आखरी वक्त पर लैंड नहीं कर पाई है। जिसे एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट ने जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया है। इसके बाद सुबह लगभग 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइ

.

अल्माटी से जयपुर पहुंची इंटरनेशनल फ्लाइट।

अल्माटी से जयपुर पहुंची इंटरनेशनल फ्लाइट।

दरअसल, एयर अस्ताना एयरलाइंस की फ्लाइट KC – 907 अल्माटी से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरती है। मंगलवार को फ्लाइट ने अपने निर्धारित वक्त सुबह 6 बजकर 58 मिनट पर अल्माटी से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। जिसके लगभग सवा तीन घंटे बाद फ्लाइट दिल्ली एयर स्पेस में पहुंची। लेकिन दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के कुछ प्रयास के बाद भी जब लैंड नहीं कर पाई।

इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट ने फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया। इसके बाद अल्माटी से दिल्ली एयर अस्ताना एयरलाइंस की फ्लाइट KC – 907 सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई है। जहां से एक बार फिर और ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से क्लीयरेंस मिलने के बाद फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी।

बता दें कि दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से फिलहाल और विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। जिसकी वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली से कुछ और फ्लाइट डायवर्ट होकर पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। जिसको लेकर जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading