ऊर्जा विभाग की केंद्रीय योजनाओं के तहत वितरण प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने एवं लक्ष्यों की प्राप्ति में लोगों की भागीदारी और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बिजली समिति क
बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं से संबंधित मुद्दे एवं प्रगति, उप-पारेषण व वितरण नेटवर्क का सुदृढीकरण एवं रख-रखाव तथा आवश्यकतानुसार वितरण क्षेत्रों की पहचान एवं सुदृढीकरण, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं प्रगति, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति की सुनिश्चितता, उपभोक्ता सेवाओं एवं विद्युत आपूर्ति गुणवत्ता के मानकों की समीक्षा, ऊर्जा क्षेत्र से सम्बन्धित शिकायतें एवं उनके निस्तारण प्रक्रिया की समीक्षा की गई।
सांसद बेनीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी पारदर्शिता और गति से कार्य करें, जिससे बिजली वितरण प्रणाली को और अधिक कुशल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद से घरेलू कनेक्शन से वंचित रहे लोगों को राहत देने के लिए कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने ठेकेदारों को निर्देशित किया कि इस बार किसी भी सूरत में कोई भी घर एवं ढाणी विद्युत कनेक्शन से वंचित ना रहे। उन्होंने ठेकेदारों को नये टावरों के फाउंडेशन में विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये ताकि तेज आंधी से ना गिरे। जिसकी जांच के लिए कमेटी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को रबी की सीजन में किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों का जले टांसफार्मर को समय पर बदलने, कृषि कनेक्शन जारी करने और गुणवतापूर्ण बिजली उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments