![]()
पहाड़ी| पंचायत समिति की पीपलखेड़ा ग्राम पंचायत पर गुरुवार को उपखंड अधिकारी मुकुल दीक्षित द्वारा रात्रि चौपाल कर जनसुनवाई की जिसमें अधिकांश लोगों ने गांव में गंदगी रहने की शिकायत की साथ ही राजीविका सफाई कर्मियों द्वारा भुगतान कम मिलने की शिकायत की गई।
वही दुलारिया वास निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया की बरसात के दौरान रास्ते में बरसात का पानी जमा हो जाता है जिसके कारण वास के रहने वाले लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही वाल्मीकि समाज के राजेंद्र ने बताया कि वाल्मीकि समाज के लोगों के पास पीने के पानी का कोई भी व्यवस्था नहीं है ना ही उनके समाज के लोगों के पास कोई भी हेडपंप है जिसके कारण समाज के लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है । वही गांव के शाकिर ने बताया की गांव में गंदे पानी के नाले बने हुए है जो अवरुद्व हुए पड़े है जिनमें से गंदगी युक्त पानी रिहायशी घरों के सामने से निकलता है जिनको साफ कराकर शुरू कराने की मांग की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments