☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर 26 अक्टूबर 2025 से विंटर शिड्यूल लागू होगा। नए शिड्यूल में उदयपुर से दिल्ली, मुंबई, पुणे, जयपुर, बेंगलुरू, हैदराबाद और इंदौर के लिए रोजाना फ्लाइट चलेगी। सबसे ज्यादा मुंबई के लिए 11 उड़ानें दी गई हैं।

.

विंटर शिड्यूल में मुंबई के बाद दिल्ली के लिए सर्वाधिक 9 फ्लाइटें उड़ेंगी। इस बार अहमदाबाद व भोपाल की फ्लाइट नहीं है और पुणे को जोड़ा गया है। उदयपुर का सबसे नजदीकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी अहमदाबाद ही है, इसलिए यह फ्लाइट बेहद अहम थी लेकिन इस विंटर शिड्यूल में शामिल नहीं है।

अब जयपुर के लिए सुबह-शाम रोजाना और रविवार को अतिरिक्त सहित कुल 3 उड़ानें उपलब्ध रहेंगी। बेंगलुरू के लिए पहली बार सुबह और शाम की 2 फ्लाइटें शुरू होंगी। पुणे के लिए भी वर्षों से लंबित सीधी कनेक्टिविटी की मांग पूरी हुई है। हैदराबाद के लिए रोज एक और इंदौर के लिए सप्ताह में 4 उड़ानें होंगी।

कोलकाता के लिए विमान सेवाएं 6 नवंबर से

उदयपुर से मुंबई, दिल्ली या कोलकाता के लिए ये विमान सेवाएं 6 नवंबर से शुरू होगी। इसके तहत उदयपुर से दिल्ली के लिए सुबह 11.30 बजे डबोक एयरपोर्ट से विमान रवाना होगा जो दोपहर 1.10 बजे दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली से वापसी में ये 1.45 बजे रवाना होगी जो दोपहर 3.15 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी।

इसी प्रकार उदयपुर से मुंबई वाली फ्लाइट दोपहर 3.55 बजे रवाना होकर 5.35 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से सुबह ये फ्लाइट 8.55 बजे रवाना होकर सुबह 10.20 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।

इसी प्रकार कोलकाता से फ्लाइट 5.20 बजे रवाना होगी जो वाया मुंबई होकर रात 10.20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। कोलकाता के वापसी में उदयपुर से अभी फ्लाइट नहीं दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading