वन विभाग, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया व ग्रीन पीपल सोसायटी के साझे में जारी 71वें वन्यजीव सप्ताह का समापन सोमवार को ओटीसी भवन में हुआ।
अध्यक्षता मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एस.आर. यादव ने की। कार्यक्रम में वन्यजीव सप्ताह के दौरान हुई प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित किया। सीएफ सुनील छिद्री, डीएफओ अजय चित्तौड़ा, डीएफओ मुकेश सैनी, ग्रीन पीपल सोसायटी अध्यक्ष राहुल भटनागर, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के को-ऑर्डिनेटर अरुण सोनी, डीएफओ यादवेंद्र सिंह चूंडावत आदि मौजूद रहे। बता दें, वन्यजीव सप्ताह में 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्हें सज्जनगढ़ अभयारण्य, बायोपार्क, बर्ड पार्क, बाघदड़ा नेचर पार्क और ईको टोन पार्क का भ्रमण कराया गया, जहां विशेषज्ञों ने वन्यजीवों और पक्षियों की जानकारी दी।
वन्यजीव सप्ताह में ग्रीन पीपल समिति ने महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में व्याख्यान हुआ। विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरणीय प्रभाव और मानव जीवन में वन्यजीवों की उपयोगिता पर जानकारी दी गई। प्रदीप सुखवाल और अन्य सदस्यों ने सारस सहित विभिन्न वन्यजीवों पर पावर पॉइंट प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि वन्यजीवों से जुड़े मूल्य मानव जीवन को संतुलित बनाए रखने में सहायक हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments