![]()
सवाई माधोपुर में रविवार शाम को होती बारिश।
सवाई माधोपुर में रविवार शाम को मौसम में फिर से बदलाव शुरू हुआ। सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में रविवार देर शाम को शुरू हुआ बारिश का दौर रात तक जारी रहा। जिससे मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
फिलहाल राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके चलते सवाई माधोपुर में मौसम में बदलाव देखने को मिला और सवाई माधोपुर में हल्की बारिश देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को भी यहां बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर में आगामी एक दो दिन बारिश की संभावना हैं। सोमवार और मंगलवार को यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 8 अक्टूबर से मौसम सामान्य होने की संभावना है। बारिश होने से इस समय खरीफ फसलों की कटाई में जुटे किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। वहीं अक्टूबर माह में हो रही बारिश के बाद अब सर्दी पड़ने की संभावना है। आपको बता दें कि इस बार सवाई माधोपुर में औसत बारिश से दुगनी बरसात हुई है। यहां बारिश का दौर अक्टूबर तक जारी है। जिससे इस सीजन में सवाई माधोपुर सर्दी भी तेज पड़ने की संभावना है। इस बार सर्दी का मौसम दीपावली से पहले शुरू होने की संभावना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments