☜ Click Here to Star Rating


श्रीगंगानगर में रविवार दिन में तेज बारिश हुई। कई अन्य जिलों में तूफानी बरसात के साथ ओले भी गिरे हैं।

जयपुर में सोमवार (आज) सुबह करीब साढ़े छह बजे से रिमझिम बारिश हो रही है। उधर, प्रदेश के 9 जिलों में सोमवार को तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में ओले गिरने की भी आशंका है। 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

.

उत्तर भारत पर एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश हो रही है। अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

रविवार को भी श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से तूफानी बारिश हुई। कई जगह ओले गिरे।

सवाई माधोपुर में बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ।

सवाई माधोपुर में बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ।

इन जिलों में हुई बारिश पिछले 24 घंटे के दौरान नागौर के लाडनूं में 10MM, झालावाड़ के रायपुर में 23, डग में 16, बाकनी में 14, असनावर, झालरापाटन में 12-12, मनोहरथाना में 9, चित्तौड़गढ़ के बेंगू में 12, हनुमानगढ़ के टिब्बी में 10, तलवाड़ाझील पर 7, कोटा में 6.7, डूंगरपुर में 20MM बरसात दर्ज हुई।

श्रीगंगानगर के एरिया में रविवार दोपहर में कई जगहों पर तूफानी बारिश हुई और कुछ जगहों पर ओले गिरे। तेज आंधी, बारिश के कारण श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर के एरिया में फसलों को नुकसान हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सिस्टम का सर्वाधिक असर आज बीकानेर, जयपुर संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा। 9 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम ड्राय होने लगेगा और अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading