अजमेर के नसीराबाद रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रात को बीसलपुर पाइप लाइन फट गई। इससे अजमेर के कई इलाकों को पानी नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आज और कल वाटर सप्लाई प्रभावित रहेगी। पाइप लाइन मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। रात तक पाइप लाइन मरम्मत का काम पूर
सिटी एईएन सुनील बाकलीवाल ने बताया-रात करीब तीन बजे 1000 एमएम पीएससीसी पाइप लाइन पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने फट गई। इससे सिटी डाउन-1 और नाका मदार व तोपदड़ा की सप्लाई प्रभावित रहेगी। बीसलपुर जलापूर्ति एमटीसी टीम को सूचना देकर सप्लाई बंद कर दी और पाइप लाइन मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। रात तक सप्लाई व्यवस्था ऐसे ही रहेगी। इससे आज व कल की सप्लाई कई इलाकों में प्रभावित रहेगी।

पाइप लाइन फटने से बहा पानी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments