☜ Click Here to Star Rating


बीसलपुर बांध से एक बार फिर 17 दिन बाद 18 वें दिन शुक्रवार को बीसलपुर बांध का दूसरा गेट खोलकर पानी निकासी की जा रही है। 11 घंटे में ही 5 बार पानी निकासी बढ़ाई है।

टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ने से शुक्रवार को दूसरा गेट भी खोल कर पानी निकासी बनास नदी में की जा रही है।

.

हालम यह रहा कि 11 घंटे में हीं पांच बार पानी निकासी बढ़ानी पड़ी। आखिरी बार बांध से पानी निकासी आजशाम पौने पांच बजे बढ़ाई थी। बांध के दोनों गेटो को डेढ़ -डेढ़ मीटर खोलकर दोनों गेटों से प्रति सेकंड 18 हजार 30 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

शुक्रवार सुबह 6 बजे इस गेट को 0.25 मीटर (25 सेंटीमीटर) खोलकर प्रति सेकेंड 1503 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी,लेकिन बांध में फिर पानी की आवक बढ़ने से अब इस गेट को सुबह 8 बजे फिर बांध से पानी निकासी बढ़ा दी है। बांध के इस गेट को अब आधा मीटर (50 मीटर) खोलकर प्रति सेकेंड 3005 क्यूसेक पानी बनास नदी में छोड़ा गया । फिर बांध में पानी की आवक बढ़ने से इस गेट से आज सुबह 9 बजे तीसरी बार पानी निकासी बढ़ाई गई। तीसरी बार इस गेट को एक मीटर खोलकर एक मीटर खोलकर प्रति सेकंड 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की गई ।

दोपहर को फिर बांध में पानी की आवक बढ़ी और ढाई बजे 18 वें दिन फिर से दूसरा गेट खोल कर पानी निकासी की गई। दोनों गेटों को एक- एक मीटर खोलकर प्रति सेकंड दोनों गेटों से 12020 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। यह चौथी बार था, जब एक दिन में पानी निकासी बढ़ाई गई। फिर बांध में पानी की आवक बढ़ी तो दोनों गेटों से पानी निकासी बढ़ाई गई। दोनोें गेटों को डेढ़ डेढ़ मीटर खोल कर प्रति गेट से प्रति सेकंड 9015 क्यूसेक पानी निकासी की गई। बीसलपुर बांध में पानी की लगातार आवक बनी हुई है। ऐसे में बांध से और भी पानी निकासी बढ़ाई जा सकती है।

5 दिन बाद बढ़ाई निकासी टोंक जिले में बीसलपुर बांध में एक बार फिर पानी की आवक बढ़ने से बांध का मात्र गेट खोलकर बनास नदी में की जा रही पानी की निकासी 5 दिन बाद बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह 6 बजे फिर से गेट नंबर 9 को 0.25 मीटर खोलकर प्रति सेकेंड 1503 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही थी। फिर बांध में पानी आवक बढ़ने से सुबह 8 बजे पानी निकासी बढ़ा दी है। फिर 9 बजे, ढाई बजे और शाम पौने पांच बजे पांचवीं बार पानी निकासी बढ़ाई गई है। बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि बांध में पानी की आवक फिर से बढ़ने से पानी निकासी बढ़ाई है। बांध का जल स्तर 315.50 मेंटेन कर बांध से पानी निकासी की जा रही है।

जिले में कई जगह आज भी तेज तो कई जगह हल्की बारिश रुक- रुक बारिश हो रही है ।

जिले में कई जगह आज भी तेज तो कई जगह हल्की बारिश रुक- रुक बारिश हो रही है ।

जिले में मानसून फिर सक्रिय, 20 MM बारिश हुई उधर जिले में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। बीती रात से रुक रुक कई तेज तो कई हल्की और मध्यम गति की बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक जिले में औसत बारिश 20 MM बारिश हुई है। जिले के अधिकांश हिस्सों में बीती रात बारिश हुई है। आज भी रुक- रुक कर कई जगह तेज तो कई हल्की बारिश हो रही है। वहीं घने बादल छाने से शुक्रवार सुबह से सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए है। तापमान भी गिरा है। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading