☜ Click Here to Star Rating



बीकानेर में आज का मौसम काफी गर्म रहने की आशंका है। सोमवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं मंगलवार को बादलवाही के चलते गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मंगलवार व बुधवार को बीकानेर में बारिश की संभावना जताई गई है।

.

सोमवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद की जा रही है। सुबह 11 बजे ही तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दोपहर दो बजे बाद पारा अपने उच्चतम स्कोर पर होगा। ऐसे में 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है। बीकानेर में अब न्यूनतम 30.7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। पिछले दिनों न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी कम था।

कल भी रहेगी गर्मी, बूंदाबांदी संभव

बीकानेर में मंगलवार को भी तापमान कम नहीं होने वाला। हालांकि बादलवाही रही और हल्की बारिश हुई तो पारा गिर सकता है। वहीं बुधवार को भी तापमान में आंशिक कमी आ सकती है। दरअसल, 18 व 19 अगस्त को बीकानेर में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में वैसे गर्मी बढ़ ही रही है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान अब चालीस डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है। बीकानेर में भी पारा चालीस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया |



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading