बीकानेर | मंडल रेलवे अस्पताल, लालगढ़ में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन और अस्पताल कर्मियों को हेपेटाइटिस जैसे घातक रोग के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के प्रति सजग करना था। कार्यक्
कार्यक्रम की शुरुआत डी.ई.ई. मूलचंद शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोकुल ने हेपेटाइटिस रोग के कारण, लक्षण और इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. गोकुल ने कहा कि यदि व्यक्ति को लगातार थकान, उल्टी, बुखार, आंखों का पीला होना या भूख कम लगने जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिना समय गंवाए जांच करवानी चाहिए। उन्होंने यह भी आगाह किया कि झोलाछाप या बिना प्रमाणिकता वाले भोपों के चक्कर में पड़कर समय न गवाएं। कार्यक्रम में मेट्रन सविता बाला, जयश्री चौधरी, नर्सिंग अधीक्षक मनोहर लाल मीणा सहित अस्पताल का चिकित्सकीय व नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments