डीग के गांव श्योपुरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण की दी जानकारी
डीग के गांव श्योपुरा में स्थित नंदघर आंगनवाड़ी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित किया गया।
क्लस्टर सुपरवाइजर दीपिका शर्मा ने आंगनवाड़ी सहायिका मीरा और कार्यकर्ता सावित्री के साथ पीएएम मीटिंग का संचालन किया। बैठक में गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें हरी सब्जियों के फायदे और विभिन्न दालों से मिलने वाले प्रोटीन के बारे में विस्तार से बताया गया।

क्लस्टर सुपरवाइजर ने आंगनवाड़ी में मिलने वाले शुद्ध पोषाहार की जानकारी दी।
दीपिका शर्मा ने आंगनवाड़ी में मिलने वाले शुद्ध पोषाहार की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को बताया कि आंगनवाड़ी से मिलने वाली पंजीरी से स्वादिष्ट मठरी और शकल पाढ़े कैसे बनाए जा सकते हैं। इन व्यंजनों के बच्चों के लिए लाभदायक होने की जानकारी भी साझा की गई।
बैठक का एक प्रमुख उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी भेजने के लिए प्रेरित करना भी था। क्लस्टर सुपरवाइजर ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments