☜ Click Here to Star Rating



लूणी नदी रपट के दोनों किनारों पर मिट्टी डालकर आवागमन बंद किया गया है।

नागौर जिले‌ के रियांबड़ी उपखंड के जसनगर गांव में लूणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण नेशनल हाईवे 458 पर जसनगर व लांबिया के बीच रपट पर पानी का बहाव तेज हो जाने से स्टेट हाइवे के दोनों तरफ जेसीबी मशीन से मिट्टी डालकर रास्ते को प्रशासन ने बंद करवा दि

.

अजमेर, पुष्कर, गोविंदगढ़, आलनियावास, रियांबड़ी, बड़ायली, लाडवा, केकिंदडा, जसनगर सहित क्षेत्र में तेज बारिश होने से जसनगर की लूनी नदी रपट पर पानी के तेज बहाव को देखकर एसडीएम पूनम चोयल के आदेशों पर प्रशासन ने लूनी नदी के रपट पर जसनगर की तरफ, नदीपुरा विद्यालय के पास रेत के दो बड़े खंदक लगाकर आने जाने का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है। रियांबड़ी उपखंड अधिकारी पूनम चोयल व जसनगर पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजमल कुमावत ने आमजन से अपील की है कि जसनगर लूणी नदी रपट, शनिधाम, नंदीपुरा जाने वाले रास्ते पर नदी का बहाव नदी पार ना करें और सेल्फी-फोटो-वीडियो लेने के चक्कर में जीवन को खतरे में ना डालें।

लूणी नदी रपट पर रास्ता आगामी आदेश तक बंद कर दिया है। आरएसआरडीसी को दो वर्षों में स्टेट हाईवे 458 से करोड़ों रुपए की आय होती है। उसके बावजूद भी जसनगर लूनी नदी रपट पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। जिसे लेकर वाहन चालकों मे भारी रोष है।

लूणी नदी का बहाव तेज होने के कारण 35 मिनट का सफर तय करने के लिए ढाई घंटे का समय लगेगा। आलनियावास इलाके में बह रही लूणी नदी के बहाव क्षेत्र में स्टेट हाईवे गुजरता है। ये स्टेट हाईवे नागौर जिले को पाली जिले से जोड़ता है। अब रपट पर पानी का बहाव बढ़ने के बाद यातायात बंद होने से 16 किमी. की दूरी का सफर तय करने के लिए 57 किमी. का फेरा लग रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading