☜ Click Here to Star Rating



सुगम रेल संचालन के लिए विभिन्न मंडलों के रेलवे स्टेशनों पर कराए जा रहे तकनीकी कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान ट्रेनें परिवर्तित मार्ग

.

डीआरएम त्रिपाठी के अनुसार मारवाड़ जंक्शन-आउवा ब्लॉक की वजह से ट्रेन 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 3 और 4 अक्टूबर को दो दिन जोधपुर से अपने निर्धारित समय सुबह 10 बजे से 1 घंटे 45 मिनट की देरी से रवाना होगी। ट्रेन 04827 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस 4 अक्टूबर को भगत की कोठी से मारवाड़ जंक्शन स्टेशनों के बीच 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

उज्जैन यार्ड रिमॉडलिंग से ट्रेन परिवर्तित मार्ग पर

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के उज्जैन रेलवे स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के तहत इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण ट्रेन नंबर 17606, भगत की कोठी-काचीगुडा एक्सप्रेस जो 3 और 4 अक्टूबर को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन-मक्षी-संत हिरदाराम नगर होकर संचालित होगी।

तीन ट्रेनें भीलड़ी होकर चलेंगी

मारवाड़ जंक्शन-आउवा स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य के कारण 3 अक्टूबर को ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन 16508 बेंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस, ट्रेन 20943 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी और ट्रेन 20496 हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट शुक्रवार 3 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलड़ी-लूणी होकर चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें रास्ते के भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर व समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पहले अधिकृत मोबाइल एप अथवा अन्य उचित माध्यमों से अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने का आग्रह किया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading