![]()
विप्र सेना ब्राह्मण महापंचायत ने मंजू शर्मा को झालावाड़ जिला महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विप्र सेना ब्राह्मण महापंचायत की महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूनम आचार्य ने मंजू शर्मा को झालावाड़ जिले का महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर ब्राह्मण समाज में खुशी का माहौल है।
मंजू शर्मा ने नई जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा कि वे समाज हित में पूर्ण निष्ठा से काम करेंगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले की विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
शर्मा ने कहा कि वे ब्राह्मण समाज के प्रगतिशील संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगी। साथ ही न्याय, स्वाभिमान की रक्षा और पीड़ितों को संरक्षण देने के लिए काम करेंगी। उनका लक्ष्य संगठन को और मजबूत बनाना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments