☜ Click Here to Star Rating



लेकसिटी में गुरुवार को मानसून मेहरबान रहा। सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल दिया, धूप पूरी तरह उनकी ओट में छिप गई। दोपहर एक बजे जैसे ही बादलों ने मुंह खोला, शहर झमाझम बरसात से तर हो गया। मुंडेरों से गिरती बूंदें और फुहारों की ठंडी थपकियों ने हर गली-कूंच

.

गुरुवार को सबसे ज्यादा मेहरबानी बादलों ने ग्रामीण इलाकों पर की। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक गोगुंदा में सर्वाधिक 90 मिमी, झाड़ोल में 36, अलसीगढ़ में 11, मदार में 10, नाई में 4, ओगणा में 15, उदयसागर में 15 और वल्लभनगर में 5 मिमी बारिश दर्ज हुई। शहर में भी 10 मिमी बरसात हुई, जिससे झीलें मुस्कुरा उठीं और मौसम सुहाना हो गया।

दिन का पारा 1.6-रात का 0.2 डिग्री तक लुढ़का, सुहावना हुआ मौसम

लगातार बरसात से शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों की तुलना में दिन का पारा 1.6 डिग्री और रात का पारा 0.2 डिग्री घटा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री रहा। इससे पहले यह क्रमशः 30.8 और 24.4 डिग्री दर्ज हुआ था। मानसून की इस झड़ी ने शहरवासियों को उमस से राहत दी और ठंडी हवाओं संग झील किनारों पर मौसम का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों का दिन बना दिया।

आगे क्या…आज और कल भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रविवार से थमेगा दौर मौैसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार तेज बारिश का दौर अभी दो दिन और जारी रह सकता है। शुक्रवार और शनिवार काे उदयपुर जिले के तेज बरसात का अलर्ट है। विभाग ने उदयपुर सहित प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिले के ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। इन जिलाें में अतिभारी वर्षा हाेने की संभावना है। रविवार से बरसात का दौर थमने की संभावना है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading