☜ Click Here to Star Rating



जैतसर क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीण जीएसएस के सामने धरने पर बैठ गए।

जिले के जैतसर क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से अघोषित बिजली कटौती जारी है। इससे जीबी, बीजीएम और बीजीडी क्षेत्र के ग्रामीण प्रभावित हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने 10 जीबी स्थित जीएसएस पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

.

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम बिल तो नियमित भेज रहा है, लेकिन बिजली की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है। सुबह, दोपहर और शाम को लंबे समय तक बिजली गुल रहती है। किसानों के ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं, जिससे फसलें सूखने का खतरा है।

गांव 5 जीबी, 7 जीबी, 8 जीबी और 6 बीजीडी के ग्रामीण पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि दो घंटे तक कोई भी अधिकारी उनकी समस्या सुनने नहीं पहुंचा।

धरने में श्रीगंगानगर किसान मजदूर समिति के विशाल सिंह, जल उपभोक्ता संगम के कुलविंदर सिंह, ग्राम विकास संघर्ष समिति के दुर्गाराम, ईट भट्ठा एसोसिएशन के दिनेश बिश्नोई व धर्मपाल बेनीवाल और समाजसेवी संदीप रिणवां सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद हैं। विद्युत निगम के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading