![]()
नागौर जिले में पांचौड़ी कस्बे के देऊ स्थित GSS पर ग्रामीणों ने मंगलवार को बेहिसाब बिजली कटौती को लेकर आज 3 घंटे प्रदर्शन कर ठेकेदारों व एफआरटी के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई। जेईएन सुनील चौधरी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी और हर समस्या के सम
ग्रामीणों ने जेईएन को 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि देऊ से दांतीणा जाने वाली सिंगल फेस बिजली की लाइन हटाने, बार-बार शटडाउन ना लेने के लिए ठेकेदार को पाबंद करने, एफआरटी के कर्मचारियों को पाबंद करने, जीएसएस से गंगाराम स्कूल और पचारों-बिच्छुओं की ढाणी तक बिजली की नई लाइन डालने, सौभाग्य योजना में पूरी जांच के बाद कनेक्शन देने सहित अन्य कई मांगों का ज्ञापन दिया।
जेईएन सुनील चौधरी ने ग्रामीणों का समस्या समाधान का भराेसा दिलाया। जेईएन ने तुरंत प्रभाव से 30 घंटों से बंद पड़ी बिजली को सुचारू रूप से चालू करवाया। इस दौरान ठेकेदार ओंकार सिंह व गजेंद्र सिंह को फिक्स शेड्यूल में ही शटडाउन लेने के लिए पाबंद किया। इस मौके पर जगदीश सुथार, माधुसिंह, लक्ष्मण प्रजापत, मांगीलाल मेघवाल, सोहनलाल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments