![]()
उदय मंदिर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
जोधपुर के उदयमंदिर थाने में परिवादी ने कोर्ट के जरिए अपने साथ में धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज करवाया है। परिवादी और उसके पार्टनर को दोगुना कमाई का झांसा देकर 42 लाख रूपये से अधिक की ठगी कर ली गई।
थाने में कोर्ट के जरिए दर्ज हुए मामले न प्रेम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि उसे सुमेर जे भट्ट निवासी जम्मू कश्मीर की ओर से संपर्क किया गया और उसे साउथ नॉर्थ लॉजिस्टिक इंडियन नाम की कंपनी में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच दिया। इस पर उसने अपने मुंबई निवासी पार्टनर जयंतीलाल चौधरी से बात की। इसके बाद सुमेर भट्ट और उसकी कंपनी के प्रतिनिधि शैलेश रमेश ओटी ने एक मीटिंग भी करवाई जिसमें दोगुना मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया।
इसी प्रलोभन में आकर उन्होंने प्रथम भुगतान के तौर पर 15 लाख रुपए दे दिए। दूसरे भुगतान के तौर पर 27 लाख 80 हजार व तीसरे भुगतान के तौर पर 5 लाख रुपए दे दिए। यह सभी रुपए उनके पार्टनर जयंतीलाल की कंपनी जेबी डेवलपर्स के खाते से ऑनलाइन डाले गए।
रुपए देने के कई दिन बीतने के बाद भी कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से ना तो मुनाफा दिया गया ना ही पैसे वापस लौटाए गए।
कंपनी के प्रतिनिधि शैलेश रमेश ओटी ने आश्वासन दिया कि आपका पैसा लौटा दिया जाएगा। इसके बाद सुमेर जे भट्ट 10 जुलाई को जोधपुर आया।
यहां पर कचहरी परिसर में परिवादी और उसके पार्टनर जयंतीलाल चौधरी के पक्ष में इकरारनामा भी करके दिया। जिसमें बताया कि यदि 15 दिन में पैसे नहीं लौटाए जाते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
इस दरमियान कंपनी के प्रतिनिधि शैलेश रमेश ने JB डेवलपर्स के खाते में 500000 की राशि अलग-अलग टुकड़ों में डाली और बकाया रुपए देने से इनकार कर दिया। इस पर परिवादी ने उदय मंदिर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो कोर्ट के जरिए अब मामला दर्ज करवाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments