जोधपुर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मीडिया से बात करते हुए।
जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान एक परिवार है, हम सबका परिवार है। इसमें सभी धर्म और जाति के लोग आराम से प्यार से रहें, एक खुशहाली का वातावरण हो। अगर हम लड़ेंगे और अलग होंगे तो प्रॉब्लम होगी, साथ रहेंगे तो प्रदेश समृद्ध होग
वसुंधरा राजे ने बताया-

मेरी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत बाबा रामसा पीर के दर्शन से हुई थी। मुझे पहला आशीर्वाद उन्हीं ने दिया था। इसके बाद सभी समाज के लोगों का आशीर्वाद मिला। मैं चुनाव जीती और कारवां आगे बढ़ता गया।

मैं यकीन से कह सकती हूं कि रामसा पीर में हर किसी के मन की इच्छा हमेशा पूरी होती है। कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि थोड़ा समय लग जाए, मगर विश्वास रखेंगे तो पूरी जरूर होती है। समस्या तब होती है, जब लोग विश्वास रखना छोड़ देते हैं। विश्वास हमेशा दृढ़ होना चाहिए और कभी डगमगाना नहीं चाहिए।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा-
खेजड़ली मेले और तेजा दशमी से जुड़ी है आस्था राजे ने खेजड़ली मेला, तेजा दशमी और रामदेवरा बाबा के मेले का जिक्र करते हुए कहा- ये सामाजिक एकता के साथ सबके कल्याण का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि इन धार्मिक अवसरों पर उनकी प्रार्थना है कि राजस्थान मजबूत, सुखी और समृद्ध बने और सब लोग खुश रहें।
मेरा उद्देश्य जनता की सेवा पूर्व सीएम ने कहा कि ईश्वर के चरणों में सिर झुकाने से मन की इच्छा और कामना पूरी होती हैं। उन्होंने कहा- मेरा उद्देश्य हमेशा जनता की सेवा और राजस्थान के विकास की राह को आगे बढ़ाना रहा है। उन्होंने प्रदेश की शांति, समृद्धि और भाईचारे की कामना भी की।
वसुंधरा के बयान के मायने राजे के हम लड़ेंगे तो प्रॉब्लम होगी वाले बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। क्या यह भाजपा में अंदरूनी खींचतान का संकेत है। राजे के मारवाड़ दौरे के दौरान उनसे मिलने वाले नेताओं-जनप्रतिनिधियों पर भी खुफिया तंत्र की नजर बनी हुई है।
————–
पूर्व मुख्यमंत्री से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
वसुंधरा राजे बोलीं- हर इंसान के जीवन में वनवास आता है:वह भी स्थायी नहीं है,आएगा तो जाएगा भी; गलत करने वाले को डर खा जाता है

धौलपुर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने रामकथा के दौरान कहा- वनवास भगवान राम के जीवन का ही एक हिस्सा नहीं है, हर इंसान का वह एक हिस्सा है। मैं वनवास की बात कर रही हूं। हर इंसान के जीवन में कहीं न कहीं वनवास आ ही जाता है, पर आता है तो जाता भी है। यह हम सबको अपने मन में सोच लेना चाहिए। पढ़िए पूरी खबर
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments