☜ Click Here to Star Rating


वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड हादसे में सुजानगढ़ के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जिनका शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अनिल (43) और अरविंद (35) के छोटे भाई अशोक शवों को लेने के लिए वैष्णो देवी गए थे।

.

अशोक ने बताया कि जम्मू में उनके भाइयों के शवों से ज्वेलरी चोरी कर लिए गए हैं। शवों पर करीब 25 लाख रुपए कीमत के गहने घड़ी और मोबाइल नहीं मिले।

चारों ने पहन रखा था 200 ग्राम सोना अशोक ने बताया कि अनिल, अरविन्द, गजानंद और बुआ के लड़के संदीप ने मौत समय करीब 200 ग्राम सोना पहन रखा था। अनिल को सोना पहनने का शौक था। उसने एक ब्रासलेट, भारी चैन और अंगूठी पहनी हुई थी। इसी तरह बाकी तीनों ने भी सोने के आइटम पहन हुए थे।

अशोक ने कहा कि जब शवों को लेने अशोक जम्मू पहुंचे तो चारों के शरीर पर पहना सोना, कीमती घड़ियां और महंगे मोबाइल फोन गायब मिले। अशोक ने बताया कि उनके शवों के साथ करीब 25 लख रुपए की लूट हुई है। शुक्रवार को अंतिम संस्कार के लिए अनिल और अरविंद के शव को सुजानगढ़ लाया गया। वहीं उनके उनके बुआ के लड़के संदीप और गजानंद को नागौर ले जाया गया।

बेटों के शव घर पहुंचे तब पिता को पता चला जैसे ही दोनों के शव चूंगी नाका लाडूनं रोड स्थित घर पहुंचे तो हाहाकार मच गया। पिता हनुमाल मल (80) और घर की महिलाओं को मौत की जानकारी नहीं थी। जब शव घर पहुंचे तभी उन्हें बेटे की मौत का पता चला। शवों के पहुंचने पर हनुमानमल बेसुध हो गए। घर की महिलाओं का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

दोनों भाइयों की शवयात्रा निकली तो माहौल गमगीन हो गया। जब से इस हादसे की खबर आई थी, तब से ही मौहल्ले में सन्नाटा था। किसी के घर में खाना तक नहीं बना। इस दौरान शहर के सैकड़ों लोग शवयात्रा में शामिल हुए। स्वर्णकार समाज के लोगों ने शहर में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। दोनों के छोटे भाई अशोक, अनिल के बेटे राहुल (25) और अरविन्द के दो बेटों पीयूष (20) और भावेश (12) ने मुखाग्नि दी।

श्रीनगर से जम्मू जाते समय बनाई रील

सफर के दौरान श्रीनगर से जम्मू जाते समय अनिल ने रील बनाई थी। जिसमें वो बाबा श्याम के भजन गुनगुना रहे थे। भजन के बोल थे ’ …तीन बाण के धारी अब तो बाण चलाओ ना, मुश्किल में है है दास तेरा अब जल्दी आओ’ इस भजन को गुनगुनाते हुए अनिल सोनी स्कॉर्पियो ड्राइव कर रहे थे।

ये भी पढ़ें-

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में नागौर के ज्वेलर की मौत:तीन दिन बाद पहुंचा शव; फोन पर कहा था- जम्मू पहुंच गए, अब दर्शन के लिए निकलेंगे

वैष्णो देवी मंदिर के ट्रैक पर हुए लैंडस्लाइड में राजस्थान के चार ज्वेलर भाइयों की मौत हो गई थी। इस हादसे नागौर के ज्वेलर संदीप सोनी (35) की भी मौत हो गई। वे अपने तीन ममेरे भाइयों सुजानगढ़ के अरविंद (35), अनिल (43) और गजानंद (32) के साथ 22 अगस्त को निकले थे। (पूरी खबर पढ़ें)

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड, राजस्थान के 4 ज्वेलर भाइयों की मौत:श्रीनगर घूमने के बाद माता के दर्शन करने निकले थे, बड़े-बड़े पत्थरों में दबे

वैष्णो देवी मंदिर के ट्रैक पर हुए लैंडस्लाइड में राजस्थान के चार ज्वेलर भाइयों की मौत हो गई। इनमें 3 मृतक सुजानगढ़ (चूरू) के और एक नागौर का रहने वाला था। इनमें दो सगे भाई हैं और दो रिश्ते में भाई लगते हैं।

परिवार ने बताया कि चारों सात दिन पहले घूमने के लिए श्रीनगर गए थे। वहां से लौटने के बाद वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकले थे। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading